नई दिल्ली. आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के रिज़ल्ट का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतज़ार है। लेकिन उनके इंतज़ार की घड़ियां कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। वही अब इस रिज़ल्ट में देरी का कारण भी सामने आया है। दरअसल माना जा रहा है कि आरआरबी एएलपी और टेक्नीशियन के पदों पर हुई परीक्षा के बाद आंसर की जारी की गई है। अगर इस आंसर की के साथ ही आरआरबी ग्रुप डी का रिज़ल्ट डिक्लेयर कर दिया जाता तो आरआरबी की वेबसाइट के हैंग होने की आशंका थी लिहाज़ा रिज़ल्ट को अभी रोक दिया गया है। माना जा रहा है कि आरआरबी ग्रुप डी का रिज़ल्ट अब फरवरी की आखिरी तारीख यानि 28 फरवरी या फिर मार्च में जारी हो सकता है। इससे पहले इस रिज़ल्ट के सोमवार को जारी होने की पूरी संभावना थी। लेकिन शाम होते-होते ये खबरें आई कि रिज़ल्ट आज भी जारी नही होगा। वही अभी भी रिज़ल्ट कब डिक्लेयर किया जाएगा इसको लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी नही मिल रही है। किसी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिज़ल्ट 28 फरवरी, 2019 को घोषित हो सकता है तो कोई मार्च में रिज़ल्ट जारी होने की बात कह रहा है।
1 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने दी है परीक्षा
आपको बता दें कि लगभग 1 करोड़ 17 लाख उम्मीदवारों ने ये परीक्षा दी है। और परीक्षा के बाद से ही सभी को रिज़ल्ट का इंतज़ार था। पहले 17 फरवरी यानि रविवार को रिज़ल्ट जारी होने की पूरी संभावना थी लेकिन रविवार को रिज़ल्ट डिक्लेयर नहीं हुआ इसके बाद सोमवार को परीक्षा परिणाम घोषित होने का इंतज़ार सभी को था लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
कहां से लें अपडेट
आपको बता दें कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले आप आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपडेट ज़रूर ले लें। या फिर आरआरबी की अपने रीज़न की वेबसाइट पर क्लिक करें।
एक्टर राहुल देव भी शाहरुख के सपोर्ट में आए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- वे अपने काम के जरिए लोगों को पिछले 3 दशकों से प्रेरित कर रहे हैं। देश के असली ग्लोबल एम्बेसडर हैं शाहरुख। क्या आप सच में शाहरुख की छवि को इस तरह खराब कर सकते हैं ? बंद कीजिए झूठी खबरें फैलाना।
हालांकि शाहरुख के बचाव में आए फैन्स ने उनके द्वारा देश में कई मौकों पर की गई मदद के बारे में बता रहे हैं। कुछ का कहना है देश में एक ऐसा नेता बता दो, जिसने 12 गांव गोद लिए हों।
शाहरुख के मीर फाउंडेशन ने पिछले साल केरल में आई बाढ़ के दौरान सीएम रिलीफ फंड में 12 लाख रुपए डोनेट किए थे।
2015 में शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज की ओर से 1 करोड़ रुपए चेन्नई में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में दिए गए।
No comments:
Post a Comment